celebrate-holi-while-avoiding-chemical-colors-and-unnecessary-disputes-abvp
celebrate-holi-while-avoiding-chemical-colors-and-unnecessary-disputes-abvp

रसायनिक रंगों और बेवजह विवादों से बचते हुए मनाएं होली : अभाविप

बेगूसराय, 28 मार्च (हि.स.)।होली का त्योहार सामाजिक समरसता के साथ मनाने एवं रासायनिक रंगों के प्रयोग से लोगों को दूर रखने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बीहट नगर इकाई द्वारा रतन चौक स्थित मॉडर्न शिशु विहार पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव कुमार के नेतृत्व तथा मन्नु मृणाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के बेगूसराय-समस्तीपुर विभाग संयोजक कन्हैया कुमार एवं जीडी काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सह बेगूसराय नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार थे। होली के पारंपरिक व्यंजनों से सजे मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि होली रंगों का, हंसी-खुशी का प्रमुख और प्रसिद्ध त्यौहार है। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है। संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही, इनको उत्कर्ष तक पहुंचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। पुरुषोत्तम कुमार ने कहा की प्राचीन काल में लोग मिट्टी, गाय के गोबर, चन्दन और गुलाल से ही होली खेलते थे। लेकिन आज गुलाल, प्राकृतिक रंगों के साथ-साथ रासायनिक रंगों का प्रचलन बढ़ गया है। ये रंग स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हैं जो त्वचा के साथ साथ आंखों पर भी बुरा असर करते हैं। इस होली को रसायनिक रंगों और बेवजह विवादों से बचते हुए शांतिपूर्वक होली मनाएं। नगर मंत्री सूर्या सिंह एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव कुमार ने कहा कि आज के दौड़ में जहां लोग एक-दुसरे से दूरी बना रहे हैं। समाज में गरीबी-अमीरी, ऊंच-नीच, जातीवाद का भेदभाव कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी परिषद ऐसा कार्यक्रम कर समाज में एकता एवं समाजिक समरसता लाने का प्रयास कर रही है। तमाम ईर्ष्या, द्वेष, मतभेद, मनभेद को भुलाते हुए एक-दुसरे को गले लगाकर होली मनाएं। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष चंदन कुमार ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शिवम कुमार, धुव्र, ऋषि राज, गौतम, रणवीर, सह मंत्री गोलू, अमन, बंटी, राकेश, हिमांशु, मनीष एवं आदित्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in