सुशांत केस की हो सीबीआई जांच, बिहार के बेटे की की गई है हत्या : डॉ संजीव चौरसिया
सुशांत केस की हो सीबीआई जांच, बिहार के बेटे की की गई है हत्या : डॉ संजीव चौरसिया

सुशांत केस की हो सीबीआई जांच, बिहार के बेटे की की गई है हत्या : डॉ संजीव चौरसिया

महाराष्ट्र सरकार से बिहार पुलिस को सहयोग करने की मांग बिहार पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस ने बेइज्जत किया, इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है पटना, 01 अगस्त (हि.स.)। बॉलीवुड अभिनेता व बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुंबई पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है। शनिवार को ये बातें दीघा विधायक सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है। सुशांत आत्महत्या करने वाले नौजवान नहीं थे, बल्कि उनकी हत्या की गई है। भाजपा विधायक डॉ. चौरसिया ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने जरूर गड़बड़ की है, इसलिए वह बिहार पुलिस को सहयोग नहीं कर रही है। बिहार पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस ने बेइज्जत किया है। महाराष्ट्र पुलिस के इस बर्ताव की जितनी निंदा की जाये, कम है। विधायक ने कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों से मिलने उनके घर गए थे, तब सुशांत के पिता ने भी कहा था कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। मैं यह जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि सुशांत बिहार के साथ ही मेरे दीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए यूथ आइकॉन थे। मैं व्यक्तिगत रूप से सुशांत और उनके पूरे परिवार को जानता हूं। हमारे इनसे आत्मीय संबंध हैं। इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि सुशांत दिलेर इंसान थे। सुशांत के साथ बड़ी साजिश हुई है। डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार से भी मांग करता हूं कि वह बिहार पुलिस के साथ सहयोग करे, ताकि बिहार के बेटे को न्याय मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in