back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर लौटे मरीज रहें सावधान : सिविल सर्जन

सहरसा,24 मई(हि.स.)। सिविल सर्जन डाॅ अवधेश कुमार ने कहा जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में प्रतिदिन गिरावट दर्ज़ की जा रही है वहीं अधिक संख्या में लोग प्रतिदिन कोरोना से ठीक हो रहें हैं। इस बीच कुछ ऐसे भी मामले पाये गये जो कोरोना की दूसरी लहर में दोबारा संक्रमित हो गये।जो चिंता का विषय है। सिविल सर्जन डाॅ अवधेश कुमार ने सोमवार को कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों के बारे में बताया उन्हें दुबारा कोरोना संक्रमण न हो, इसके लिए उन्हें सावधान रहना चाहिये। कोरोना से ठीक हो जाने के बाद भी उन्हें कोविड नियमों का पालन करते रहना चाहिए। एक बार कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो जाने के बाद ऐसा न सोचें कि उन्हें कोरोना अब नहीं होगा। कोरोना के वायरस अपनी क्षमताओं का विकास करने में सक्षम हैं। ऐसे में एक बार कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को वायरस अपनी बढ़ी हुई क्षमताओं के साथ अपनी चपेट में ले सकता है, यानी उनका दूसरी बार कोरोना से संक्रमित होना उनके लिए और भी घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए आवश्यक है कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोग कोविड के नियमों को गंभीरता के साथ पालन करते रहें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है न ही इसकी कोई दवा विकसित हुई है।ऐसे में कोविड नियमों का पालन करने से ही वे दूसरी बार संक्रमित होने से बच सकते हैं। सिविल सर्जन ने बताया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्देशिका में बताया गया है कि एक बार कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोग 90 दिनों बाद कोविड टीका ले सकते हैं। ऐसे में उन्हें चाहिए कि संयमित होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए 90 दिनों बाद अपना टीकाकरण कराए। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵