back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ के शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च

सहरसा,08 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल माओवादी के हमले में शहीद सीआरपीएफ के 22 जवानों की आत्मा की शांति को लेकर छात्र जदयू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला जो पटुआहा बजरंगबली मन्दिर के समक्ष समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने शहीद जवान अमर रहे,भारत माता की जय के नारों से शहर गूंज उठा। गौरव बंटी ने कहा कि आये दिन देश की सुरक्षा में खड़े जवानों के साथ नक्सलियों की कायराना हरकत को कब तक बर्दाश्त किया जायेगा। आज जिस भारत मां के वीर सैनिकों की बदौलत हम सभी अपने अपने घरों में अमन चैन की सांस लेते हैं। उन जवानों को धोखे से इतनी दर्दनाक मौत मिलती है। मुकेश शर्मा ने कहा कि इस घटना में 14 से अधिक घायल सेना के जवान अस्पताल में अभी भी भर्ती हैं। इस तरह के कायरना हमले का जवाब अविलंब देना चाहिए। सुभाष यादव ने कहा कि संगठन सरकार से इस घटना मे मृत सैनिकों के परिजनो को उचित मुआवजे देने के साथ परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करता है। सरकार को ऐसी घटना पर रोकथाम लगाने की जरूरत है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵