both-places-are-getting-free-food-at-19-places-in-begusarai
both-places-are-getting-free-food-at-19-places-in-begusarai

बेगूसराय में 19 जगहों पर दोनों समय मिल रहा है मुफ्त भोजन

बेगूसराय, 20 मई (हि.स.)। लॉकडाउन के दौरान उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर शासन-प्रशासन सभी जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। इसके लिए नगर निगम समेत जिले के तमाम प्रखंड मुख्यालयों में सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने गुरुवार को बताया कि आपदा विभाग बिहार सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में लॉकडाउन के दौरान जिला, अनुमंडल एवं अंचलों में सामुदायिक किचन शुरू कर दिए गए हैं। निर्धन, निराश्रित, निःशक्त एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन की संभावित समस्या तथा डीसीएचसी एवं सीसीसी में भर्ती मरीजों की देख-रेख में लगे परिजनों/अटेंडेंट के लिए विभिन्न हिस्सों में सामुदायिक रसोईयों का संचालन किया जा रहा है। नगर निगम के निजी बस पड़ाव बेगूसराय, सामुदायिक भवन परिसर बाघा तथा स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में समुदाय किचन चल रहा है। इसके अलावा ओमर उच्च विद्यालय तेघड़ा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी, मध्य विद्यालय छोटी बलिया, परिषद मध्य विद्यालय मंझौल, के.एल. उच्च विद्यालय मटिहानी, बरौनी प्रखंड परिसर, नावकोठी प्रखंड परिसर, शाम्हो प्रखंड परिसर, साहेबपुर कमाल प्रखंड परिसर, मध्य विद्यालय डंडारी, मध्य विद्यालय नारेपुर अयोध्या टोल, मध्य विद्यालय भगवानपुर प्रखंड कॉलोनी, मध्य विद्यालय मंसूरचक, मध्य विद्यालय सावंत, मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी खोदावंदपुर तथा आदर्श मध्य विद्यालय गढ़पुरा में भी सामुदायिक किचन शुरू हो गया है। सभी जगह पर लोगों को दोनों समय मुफ्त भोजन कराए जा रहे हैं। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सामुदायिक रसोईयों के संचालन का लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। ताकि लक्षित समूहों की भोजन उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही इन केंद्रों पर कोविड प्रोटकॉल का शत-प्रतिशत पालन का निर्देश भी दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in