bjp-was-in-need-of-citizens-till-2014-19-aspiration-from-2019
bjp-was-in-need-of-citizens-till-2014-19-aspiration-from-2019

भाजपा2014-19 तक नागरिकों की जरूरत थी,2019 से आकांक्षा

गया, 31जनवरी (हि.स.)। भाजपा का संगठन सशक्त करने के लिए रविवार को गया शहर स्थित होटल गैलेक्सी में क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, संगठन महामंत्री नागेन्द्र, पूर्व कृषि मंत्री व नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रमोद चंद्रवंशी, राधामोहन शर्मा समेत गया, औरंगाबाद, जहानाबाद व अरवल आदि जिलों के मुख्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपाा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव-भाजपा एवं हमारा दायित्व तथा व्यक्तित्व विकास एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंनेे कहा कि 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव आया है। भाजपा की शक्ति बढ़ी और पार्टी ने अपने बूते केन्द्र में सरकार बनाई। भाजपा जनता को अधिक अपेक्षा की ओर ले गई। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक लोगों की जरूरत के लिए भाजपा थी और अब 2019 से लोगों की आकाक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा की सरकार है।उन्होंने कहा कि मार्च में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग होगा। उसके विषय अलग होंगे और आज बताए गये विषय भी रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के समुचित और प्रभावी उपयोग को आज की राजनीति के लिए जरूरी बताते हुए सभी से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफ़ॉर्म पर पार्टी की नीतियों व सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रसार करने की अपील की। कार्यक्रम के अगले सत्रों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा व प्रमोद चन्द्रवंशी ने विचार परिवार व भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। पंचायती राज एवं एफपीओ के बारे में बताते हुए पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था पर गांवों के विकास का मॉडल टिका हुआ है। विकास का बिहार मॉडल बने। इसमें हम सबकी सहभागिता होना जरूरी है।पंचायत में विधिवत चुनाव हो और इसमें हम सभी अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जब हम चुनाव जीतने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।उस समय भी हम चुनाव लड़ते रहे और हार नहीं माने, जिसके कारण आज लक्ष्य की प्राप्ति हुई और भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन के सामने आयी। कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री नागेन्द्र ने भाजपा की कार्यपद्धति और संगठन निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होता तब तक देश का विकास मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति सभी को साथ लेकर चलने की है। हमारे दल में सभी की राय महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता पर ख़ुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण बेहद अहम होता है, इस सिद्धांत से राजनीति भी अलग नहीं है बल्कि राजनीति में समुचित प्रशिक्षण की भूमिका और भी अहम है। भाजपा इस बात को जानती है।इसीलिए क्षेत्रीय सत्रों के बाद पार्टी मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने वाली है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह आयोजन हमारे कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बिहार के विकास की गति को भी तेज करेग। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in