bjp-veteran-laxman-singh-dies
bjp-veteran-laxman-singh-dies

भाजपा के वयोवृद्ध नेता लक्ष्मण सिंह का निधन

गया, 03 मई (हि.स.)| गया जिला के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के बसेता गांव के भाजपा के वयोवृद्ध नेता लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज वर्मा ने सोमवार को बताया कि भाजपा के गार्जियन माने जाने वाले लक्ष्मण सिंह (85) के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह जनसंघ से पार्टी में सक्रिय थे। उन्होंने बाद में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद में बीजेपी के प्रसार- प्रचार में अहम भूमिका निभाई।वें आजीवन भारतीय जनता पार्टी में रहकर काम करते रहे। उनके पुत्र ऊधो सिंह ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार गांव के ही पास सोरहर नदी के तट पर कर दिया गया। भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गंगाधर पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे दर्जनों ग्रामीणों ने लक्ष्मण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in