मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने निकले भाजपा के नेता और कार्यकर्ता
बिहार
मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने निकले भाजपा के नेता और कार्यकर्ता
गया, 12 जून (हि.स.) नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को जनता के बीच पहुंचे। मोदी सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाया।महिला मोर्चा की प्रखण्ड अध्यक्षा टुन्नी कुमारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पीएम मोदी के पत्र का वितरण किया। जनता को बताया गया कि मोदी सरकार ने एक वर्ष की अवधि में कई अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। विज्ञान के क्षेत्र में,वैदेशिक सम्बन्धों के क्षेत्र में, देश की सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में ,कोरोना कोविड 19 से लड़ने में देश को एकजुट करने के क्षेत्र में,धारा 370 को खत्म करने सहित कई उपलब्धियां देश की जनता के लिए सर्वकालिक खुशी और सम्मान देने वाली हैं । हिंदुस्थान समाचार/पंकज कुमार/चंदा-hindusthansamachar.in