Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा का आज का मॉनसून सत्र हगामें भरा रहा। आज सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों द्वारा हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने लैंड फॉर जॉब मामले में बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। इसके साथ विधायकों ने सदन शुरू होने के साथ वेल में पहुंचकर हंगामा किया। आपको बता दें लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई (CBI) ने चार्जशीट दाखिल की है जिसमें तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का नाम आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। इसी ममले को लेकर बीजेपी लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमलावर है। और तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है।
तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर बीजेपी का वॉकआउट
बीजेपी के हंगामे पर सभापति के द्वारा कहा गया कि इस मामले में बाद में चर्चा होगी। मगर, विधायकों ने कुर्सी उठाकर रिपोर्टिंग टेबल पर पटक दिया। इसके बाद सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मानसून सत्र के दूसरे दिन सुबह की पाली में सदन केवल छह मिनट ही चल पायी। तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन से बीजेपी वॉकआउट कर गई।
क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला?
लालू यादव पर आरोप है कि यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं। सीबीआई का दावा है कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम पर कम कीमत में प्लॉट्स की रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई। पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है। सीबीआई को जांच में ऐसे सात उदाहरण मिले जहां उम्मीदवारों को कथित तौर पर नौकरी दी गई जब उनके परिवार के सदस्यों ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को जमीन हस्तांतरित की। सीबीआई ने इस मामले में 2021 में प्रारंभिक जांच शुरू की थी।




