back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: बिहार के सारण में स्कॉर्पियो पलटने से पांच की मौत, श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

Bihar News: बिहार के सारण जिले में मशरक प्रखंड के बसंतपुर बगही में गुरुवार देररात स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर जाने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई।

पटना, हि.स.। बिहार के सारण जिले में मशरक प्रखंड के बसंतपुर बगही में गुरुवार देररात स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर जाने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह लोग श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शव बाहर निकाले।

श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

पुलिस के मुताबिक यह स्कॉर्पियो नहर में पुल से 20 फीट नीचे पानी में समा गई थी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में चार लोग बिहार के गोपालगंज जिले के और और एक सारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। सभी लोग गोपालगंज के बैकुंठपुर से सीवान जिले के बसंतपुर स्थित बगही में एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में हमीदपुर पंचायत के सोनवलिया गांव के मुखिया के पिता और भतीजा भी शामिल हैं।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनावलिया गांव निवासी दिनेश सिंह (60), लालबाबू साह (42), सुधीर कुमार (15) और एकडेरवा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। अन्य एक व्यक्ति की पहचान जिले के मशरख थाना क्षेत्र के पद्मपुर गांव निवासी रामचन्द्र साह (60) पिता रतन साह के रूप में हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...