back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : जेनेटिक मैपिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे जा रहे कोरोना मरीजों के नमूने

पटना, 24 जून (हि.स.)। बिहार में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। संक्रमित लोगों का नमूना जेनेटिक मैपिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा जा रहा है। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से अब तक छह लॉट में नमूना जेनेटिक मैपिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा जा चुका है। अब तक 80 से 90 प्रतिशत में डेल्टा ही पाया गया है, जिसने दूसरी लहर में पूरे देश को प्रभावित किया है। इसका असर पूरे देश में बहुत अधिक रहा है। किसी भी जांच में डेल्टा प्लस का वेरिएंट नहीं पाया गया है। पीएमसीएच से एक लॉट में 15 सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अब तक छह लॉट भेजने के बाद भी किसी भी सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं पाया गया है। दूसरी लहर में भारत में कोरोना का म्यूटेटेड वैरिएंट डेल्टा पाया गया, जो अल्फा से कई गुना अधिक खतरनाक था। अब देश में नए वैरिएंट डेल्टा प्लस के मामले मिल रहे हैं, जो चिंता की बात हैं। क्योंकि, जब भी वायरस का नया वैरिएंट आया है, यह पूरे विश्व के लिए काफी खतरनाक हुआ है। कोरोना के वैरिएंट डेल्टा प्लस ने पूरे विश्व की मुश्किल बढ़ा दी है। तेजी से बदल रहा वैरिएंट हर बार खतरनाक होकर सामने आ रहा है। कोरोना की पहली लहर में भारत में अल्फा पाया गया था और दूसरी लहर में डेल्टा का वेरिएंट मिला था। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पहली लहर में कोरोना का अल्फा वेरिएंट था, जो अधिक खतरनाक नहीं था। इसके बाद विश्व के कई देशों में बीटा और गामा का वेरिएंट मिला। बिहार में कोरोना का आंकड़ा बिहार में अब तक कुल 7,20,505 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, 7,08,231 लोगों ने इस महामारी को मात दी है। प्रदेश में 9565 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। मई माह में में 2,521 लोगों की जान चली गई है, जबकि जून माह के 23 जून तक 4,402 लोगों की मौत हुई है। जून के 23 दिनों में रिकवरी रेट 1.33 प्रतिशत बढ़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵