पुल में फंसे 12 साल बच्चे की हुई मौत, जानिए कैसे 36 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो तुरंत वो बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुल में फंसे 12 साल बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत
पुल में फंसे 12 साल बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बिहार में रोहतास जिले के दाऊद नगर सोन पुल में फंसे बालक रंजन को सही सलामत बचाया नहीं जा सका। गुरुवार शाम 5:30 बजे 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बचाव दल के विफल होने पर पुल की दीवार को तोड़कर उसे सकुशल निकाला गया था।

महिला ने दी थी बच्चे केे फंसे होने की सूचना

मृत लड़के के पिता के मुताबिक, उनका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था और घर से गायब था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। बुधवार की दोपहर पुल के करीब से गुजर रही एक महिला ने लड़के को पुल के पाये में फंसे हुए रोते हुए देखा था, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचित किया।

36 घंटे तक चला था रेस्क्यू ऑपरेशन

परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो तुरंत वो बीडीओ मो. जफर इमाम, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद अधिकारियों को शीघ्र रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकालने का निर्देश दिया। हालांकि, 36 घंटे लंबे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in