Bihar Politics: बिहार में सियासी बयार तेज, सीएम नीतीश कुमार ने की राज्यपाल से मुलाकात

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने राजभवन पहुंच गए। इस मुलाकात में उनके साथ में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहें।
 CM Nitish Kumar
CM Nitish KumarRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दलों के गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तनाव अभी भी कायम है। ऐसे समय में बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। I.N.D.I अलायंस की अगुवाई करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने राजभवन पहुंच गए। इस मुलाकात में उनके साथ में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहें।

नीतीश कुमार ने की राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस अचानक राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात के कारण बिहार की सियासत को लेकर चर्चा एक बार फिर से शुरू हो गई है। जबकि 5 फरवरी को बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस दिन राज्यपाल संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। ऐसे में नीतीश कुमार इस समय राजभवन पहुंचे हैं, जब बिहार की सियासत में कई तरह के कयास चल रहे हैं।

VC की नियुक्ति का बताया जा रहा मामला

नीतीश कुमार की इस मुलाकात के बाद सियासी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदल सकते हैं। ऐसे में यह मुलाकात काफी मायने रखती है। हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि नीतीश के राज्यपाल से मुलाकात के कोई राजनीतिक वजह नहीं हैं। वह VC की नियुक्ति के सिलसिले में राज्यपाल से मिलने गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद आशंका जताई जा रही है कि नीतीश जल्द ही कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in