नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में सियासी उलट फेर होने में बस अब कुछ समय बचा है। इन सब के बीच सभी की नजरें नीतीश कुमार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार किसी भी वक्त सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में नीतीश बिहार में मौजुदा महागठबंधन की सरकार को गिरा कर एक बार फिर एनडीए के साथ सरकार बना सकते है। इसको लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। हम यहां आपको बिहार में आभी तक के सभी घटनाक्रम से रूबरू कराने जा रहें है। हम आपको आब तक का पूरा अपडेट दे रहें है…
कल से चल रहीं दलों की गोलबंदी
बिहार की राजनीति में चल रहें उलट फेर के बीच पटना से दिल्ली से तक बैठकों का दौर चल रहा है। एक तरफ जहां जेडीयू और भाजपा नेताओं के बीच हलचल तेज होती दिख रहीं है तो वहीं आरजेडी ने भी आपने खेमें में विधायकों की गोलबंदी शुरू कर दि है। आरजेडी के खेमें में भी विधायक लालू यादव के आवास पर लगातार दटे है।
दिल्ली में मिले चिराग पासवान बिहार में मांझी से सम्राट चौधरी
बिहार में जेडीयू और भाजपा के एक साथ आने की खबरों के बीच भाजपा आपने पूराने साथियों को भी सधने में लगी है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी एनडीए के सहयोगी HAM पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी से मिलने उनके घर पहुंच गए। तो जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। यहां से निकल कर चिराग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बहुत स्पष्ट हूं कि मैं एनडीए गठबंधन में हूं। लेकिन विकल्प हमेशा खुले हुए हैं। भाजपा एक बड़ी पार्टी है लेकिन उसे बिहार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम करना चाहिए। हमारी सीटें कम नहीं होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने मांझी को किया कॉल
बिहार की राजनीति में सियासी उलट फेर पर INDIA गठबंधन ने जीतनराम मांझी से संपर्क किया है। माना जा रहा है कि जीतनराम मांझी के पास चार विधायक है जिनका समर्थन हासिल करने के लिए ये कवायत चल रही है। सूत्रों का कहना है कि भूपेश बघेल भी मांझी से मुलाकात कर सकते है। इसके साथ सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी ने भी मांझी को फोन कर इंडिया ब्लॉक में आने का अनुरोध किया है।
तेजस्वी ने कहा हमेशा नीतीश का किया सम्मान
आरजेडी विधायक दल की बैठक पटना में तेजस्वी के आवास पर चल रहीं थी। बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों से कहा कि मैंने हमेशा नीतीश का सम्मान किया है।
देर शाम नीतीश कुमार कर सकते है राज्यपाल से मुलाकात
इसके साथ जेडीयू ने भी आपने सभी विधायकों को पटना आने के लिए कहा है। सूत्रों की माने तो जेडीयू चहती है कि लालू यादव की किसी रणनीति से पहले विधानसभा भंग कर दी जाएं। क्योंकि आरजेडी को सरकार बनाने के लिए महज 8 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि आज देर शाम नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in





