बलिया, रफ्तार डेस्क (हि. स.)। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की बदहाली के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी उनसे समझौता नहीं किया। जबकि चाहता तो मैं बिहार में नीतीश के साथ होता। मैं यह बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि न मेरे पिता ने कभी समझौता किया और न मैं करूंगा। जो मुझे गलत दिखेगा उसका हमेशा विरोध करूंगा।
मेरे पिता हमेशा कहते थे कि अपने विचारों से कभी समझौता मत करना
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़े ही सधे अंदाज में उन्हें देखने आई भीड़ से कनेक्ट किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने यह कहते है किया कि मैं यहां अपनी पार्टी के नेता के तौर पर नहीं बल्कि आपका भाई और बेटा बनकर आया हूं। जब तक जिंदा रहूंगा मैं सबके दुख में शामिल रहूंगा। आज मुझे मेरे पिता रामविलास पासवान की कमी खलती है। मेरे पिता हमेशा कहते थे कि अपने विचारों से कभी समझौता मत करना।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :– www.raftaar.in
मेरे नेता के प्रयास से बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर संसद में लगी
उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान जब संघर्ष कर रहे थे। समाज में भेदभाव की पराकाष्ठा थी। जिस संविधान के आधार पर सरकार चलती है। उसके निर्माता डा. अम्बेडकर की संसद में एक तस्वीर तक नहीं थी। मेरे नेता के प्रयास से बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर संसद में लगी। उनके ही प्रयासों से बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न मिला। सभा में युवाओं के हाथों में दिख रहे मोबाइल फोनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज जो यह मोबाइल है, वह रामविलास पासवान की देन है। जब वे दूरसंचार मंत्री थे, तब इनकमिंग काल पर भी पैसे लगते थे। उन्होंने सपना देखा था कि एक रिक्शा वाले के भी हाथ में भी मोबाइल हो जो आज पूरा हो रहा है। कोरोना काल में करोड़ों मजदूर दूसरे प्रदेशों से भूखे-प्यासे पैदल घरों को लौट रहे थे। उनकी पीड़ा हमारे नेता रामविलास पासवान ने महसूस की थी।
गरीब कल्याण योजना को बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
रामविलास पासवान ने खाद्य मंत्रालय के जरिये 21 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिलवाया जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आज भी जारी है। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि गरीब कल्याण की योजना को वे गरीब कल्याण की योजना को वे आगे बढ़ा रहे हैं हैं। पासवान-पासी समाज के लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि समाज में कई तरीके से बांटने का काम किया जाता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। पासी और पासवान एक हैं। हम भाई हैं। जब तक हम एक हैं, हमें हमारे अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता। अपील किया कि हम एक होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहें। कहा कि जिस समाज की कल्पना डा. अम्बेडकर ने की थी। उसके लिए काम कर रहा हूं।





