back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: विजयादशमी पर जन सुराज करेगा भ्रष्टाचार रूपी रावण का पुतला दहन

Bihar News: जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल में पीडीएस और अन्य कार्यो में फैले भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन सुराज दशहरा के दिन भ्रष्टाचार रूपी रावण का पुतला दहन करेगा।

पूर्वी चंपारण, (हि.स.)। जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल में पीडीएस और अन्य कार्यो में फैले भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन सुराज दशहरा के दिन भ्रष्टाचार रूपी रावण का पुतला दहन करेगा। जिसका नेतृत्व पूर्वी चंपारण जिला जन सुराज अभियान समिति के संयोजक राणा रंजीत सिंह करेगे।

जन सुराज के जिला संयोजक श्री सिंह ने बताया कि कुछ लोग मेरे पास आए और बताया कि डीलर पहले कमीशन के रूप में प्रति क्विंटल 20 देता था, लेकिन अब नए साहब आए हैं लिहाजा उसे जबरन बढ़ाकर 40 रू कर दिया गया है।चोरी का काम पहले भी होता था,लेकिन पहले 20 कमीशन पर देकर उपर से नीचे तक सबको मैनेज किया जाता था। इसके साथ कई डीलरो ने बताया कि प्रति बोरा राशन का वजन भी कम मिलता है। उस समय केवल 20 रूयये प्रति किण्वंटल कमीशन लगता था लेकिन नव पदस्थापित साहब ने इसे बढाकर 40 रूपया करने का फऱमान जारी किया है। लिहाजा इसका बुरा असर आम लोगों पर होगा।

डीलरो ने कहा कि ऐसी स्थिति में हम लोग अब कैसे काम करेंगे? जिसके बाद हम लोगों ने इसकी जानकारी विभाग के मंत्री और जिलाधिकारी तक पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया है। साथ ही इस मुद्दे को जन सुराज आम लोगो तक भी पहुंचाने की योजना बनायी है,उन्होने बताया कि पहले राशन के अनाज से आधा किलो काटा जाता रहा है,जो नये फरमान से 1 किलो अनाज काटने की बात हो रही है।

उन्होने कहा लोगो को बैकवर्ड-फॉरवर्ड और हिंदू मुस्लिम में समाज को उलझाकर ऐसे हकमारी के विरूद्ध आवाज उठाना हमारी प्राथमिकता में है। ऐसे में इसके खिलाफ दशहरा के दिन पीडीएस में भ्रष्टाचार रूपी रावण का पुतला दहन करने का जन सुराज ने निर्णय लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...