back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में जेडीयू विधायक की कार पर बदमाशों का हमला उनमे से चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिहार में जेडीयू विधायक की कार पर बदमाशों का हमला उनमे से चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में बिहार में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस कारण राज्य में राजनीतिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। दूसरी ओर कोरोना वायरस संकट के बावजूद भी स्थानीय नेताओं का जनसंपर्क अभियान जारी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार रात एक कार्यक्रम से लौट रहे शिवहर से जेडीयू विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन की कार पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया।  

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज करवाया है। स्थानीय पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात विधायक मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू विधायक के साथ यह घटना पिपराही थाना क्षेत्र इलाके में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी भारी संख्या में बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया है कि इस हमले में विधायक को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵