नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में मची सियासी भाग दौड़ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बदले रुख से पूरे बिहार का मौसम सर्दी में भी गरमा गई है। बिहार में उठे इस सियासी भूचाल से पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जाहां एक तरफ सब कयास लगा रहें कि मुख्यमंत्री कौन बन रहा बिहार में किसकी सरकार बन रहीं है। तो वहीं बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थकों का भी पारा सतवे असमान पर पहुंच चुका है। यूट्यूबर मनीष कश्यप के समर्थक कह रहें है, मनीष कश्यप की भविष्यवाणी सच साबित दिख रही है।
मनीष कश्यप की भविष्यवाणी हुई सच
आपको बता दें यूट्यूबर मनीष कश्यप करीब नौ महीने बाद जब बिहार के बेउर जेल से रिहा हुए थे तब उन्होंने कहा था कि मैं बिहार के आम लोगों की आवाज बनूंगा और इस महागठबंधन की सरकार को 180 दिनों के भीतर गिरा दूंगा। जिसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। अब उनकी बातें धरातल पर उतरती दिख रही हैं। नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलने को तैयार है। ऐसा मना जा रहा है कि नीतीश कुमार अब विधानसभा भंग करके भाजपा के साथ सरकार बना सकते है।
मनीष कश्यप की नौ महीने बाद हुई थी रिहाई
गौरतलब है कि मनीष कश्यप की तमिलनाडु में बिहार के लोगो के साथ पिटाई का फेक वीडियो साझा करने के मामले में नौ महीने बाद रिहाई हुई थी। पटना हाई कोर्ट से उन्हें इस मामले में जमानत मिली थी। दरअसल, मनीष कश्यप को तमिलनाडु में फेक वीडियो के मामले में जाना था, लेकिन पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें बिहार में ही रखा गया। पटना के बेऊर जेल से निकलते ही उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है। वह जेल से बाहर आये, जहां उनके समर्थक फूल माला लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े थे। बाहर निकलते ही समर्थको ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया।
डर के मारे नहीं छोडूंगा पत्रकारिता
मनीष कश्यप ने कहा कि वह डर के मारे पत्रकारिता नहीं छोड़ने वाले हैं, उन्होंने कहा कि कई लोग सोच रहें होंगे कि वह डर के मारे पत्रकारिता छोड़ देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाले है। कश्यप ने कहा की कलम के सिपाही किसी से डरते नहीं हैं, किसी का खून नहीं किया है, फिर भी उन्हें जेल भेजा गया। काला पानी जैसी सजा दी गयी। उन्होंने बताया कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसा आतंकवादी के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी माता से मिलने गाँव जाएंगे, उनकी नानी को फोर्थ स्टेज कैंसर है। उनके जेल जाने की वजह से उनकी नानी के इलाज में भी असर पड़ा। वह घर में ही है, पता नहीं नानी बचेगी या नहीं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




