back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election 2024: 5 बजे तक बिहार में 52.24 प्रतिशत मतदान, 8 में से 5 सीटों पर 50% से ज्यादा पड़े वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर हो रहा मतदान।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान है। बिहार में छठे चरण में 86 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू था। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग नौ बजे तक बिहार की आठ सीटों पर 9.66 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। जो 3 बजे तक बिहार में में 45.21 फीसद मतदान दर्ज हुआ। वो शाम 5 बजे तक 52.24 फीसद दर्ज किया गया।

किस-किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग

गोपाल गंज में 46.77 फीसद मतदान

महाराजगंज में 49.15 फीसद मतदान

पश्चिम चंपारण में 55.22 फीसद मतदान

पूर्वी चंपारण में 55.78 फीसद मतदान

शिवहर में 54.37 फीसद मतदान

सीवान में 47.49 फीसद मतदान

वैशाली में 56.11 फीसद मतदान

वाल्मिकी नगर में 54.09 फीसद मतदान

बुजुर्गों और दिव्यागों की अलग से हो रही मदद

पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं को एक पोलिंग बूथ पर मतदानकर्मी और स्वयंसेवक द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद की जा रही है।

86 उम्मीदावरों का भविष्य होगा तय

बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग सुबह सात बजे से हो रही है। जिन आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल हैं। इन लोकसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ करोड़ मतदाता 86 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। प्रदेश की इन आठ सीटों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां चुस्त-दुरुस्त हैं।

बड़े दिग्गज उतरे मैदान में

शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव लड़ रही हैं। तो वहीं सीवान से मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब अफनी किस्मत को आजमा रही हैं। वैशाली सीट पर बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला किस्मत को आजमाने उतरे हैं। सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है। हिना शहाब के निर्दलीय लड़ने से एनडीए और इंडिया गठबंधन का समीकरण बिगड़ रहा है। महाराजगंज सीट पर एनडीए के बीजेपी कैंडिडेट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵