bihar-government-will-reinstate-one-thousand-doctors-on-the-basis-of-interview
bihar-government-will-reinstate-one-thousand-doctors-on-the-basis-of-interview

बिहार सरकार साक्षात्कार के आधार पर करेगी एक हजार डॉक्टरों की बहाली

पटना, 02 मई (हि.स.)। बिहार सरकार एक साथ डेढ़ हजार से अधिक डॉक्टरों की बहाली करने जा रही है। इनमें 1000 डॉक्टरों की बहाली केवल साक्षात्कार के आधार पर होगी, जिसके लिए तिथि सरकार ने घोषित कर दी है। इसके लिए साक्षात्कार 10 मई को आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने रविवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि राज्य में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 536 प्रखंड में संविदा पर डॉक्टरों की बहाली के फैसले के बाद अब संविदा पर एक हजार डॉक्टर नियुक्त करने की मंजूरी राज्य मंत्रिमंडल ने दी है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के सिविल सर्जन को संविदा पर डॉक्टर बहाल करने के अधिकार दिए गए हैं। दस मई को वॉक इन इंटरव्यू होगा और डॉक्टर बहाल कर लिए जाएंगे। मंगल पाण्डेय ने कहा कि अस्पतालों में पैरा मेडिकल और लैब टेक्नीशियन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अस्थाई नियक्ति का अधिकार सिविल सर्जन को दे दिया गया है। यह नियुक्ति तीन महीने के लिए होगी। इसके अलावा सामान्य डॉक्टर के रिक्त 2,362 और विशेषज्ञ डॉक्टर के 3,706 पद पर नियक्ति के लिए तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाला है। यह नियुक्ति भी जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर जो हाल में सेवानिवृत हुए हैं वे और तीन माह तक अपनी सेवा जारी रखेंगे। हिन्दुस्थान सामाचार /गोविन्द/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in