Bihar Floor Test Live: बिहार में शह-मात के खेल में चेतन आनंद समेत ये MLA निकलेंगे हुकुम का इक्का!

Bihar Floor Test Result: बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन है। पिछले एक सप्ताह से नजरबंद आप सरकार बनाने में अहम किरदार निभाएंगे। फिलहाल कई विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं।
नीतीश, सम्राट चौधरी और लालू-तेजस्वी।
नीतीश, सम्राट चौधरी और लालू-तेजस्वी।Raftaar

नई दिल्ली, रफ्तार। बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन है। पिछले एक सप्ताह से नजरबंद आप सरकार बनाने में अहम किरदार निभाएंगे। फिलहाल कई विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इन गायब विधायकों में जदयू, भाजपा और राजद के नेता हैं। जदयू के 3 विधायक- बीमा भारती, संजीव कुमार और दिलीप राय विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। वहीं, बीजेपी की 2 विधायक- रश्मि वर्मा और भगीरथी देवी भी सदन नहीं पहुंची हैं। राजद से चेतन आनंद और नीलम देवी सदन नहीं पहुंचे हैं।

चेतन आनंद ने बढ़ाई राजद की मुश्किलें

राजद विधायक चेतन आनंद ने तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे एवं शिवहर विधायक चेतन आनंद ने आज सुबह यानी फ्लोर टेस्ट से चंद घंटे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। यह मुलाकात कई संदेश दे रही है। इससे पहले चेतन आनंद के छोटे भाई अंशुमन सिंह ने चेतन के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तेजस्वी के आवास से चेतन को रिहा करवाया था। वहीं, राजद के विधायक नीलम देवी भी लापता हैं। नीलम बाहुबली आनंद सिंह की पत्नी हैं।

विधानसभा में बनी हाथापाई की स्थिति

आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में विधायकों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई थी। दरअसल, जदयू विधायक सुदर्शन ने पूर्व निर्धारित गेट से एंट्री की और उन्हें देखकर राजद विधायक विजय मंडल उन्हें लेने को आगे बढ़े। इसके बाद जदयू के पंकज मिश्रा उन्हें लेने गए। इस दौरान हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन फिर सुदर्शन वहां से निकल कर सत्ता पक्ष की ओर आ गए।

तेजस्वी को मिल गया है खिलौना

डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि खेला हो गया है। तेजस्वी को खिलौना मिल चुका है। जदयू नेता संजय झा ने खेला होने के तेजस्वी के दावे पर कहा, हमारे साथ खेला करने की कोशिश की, यह जांच का विषय है। सत्ता पक्ष के लोगों को पैसा और पद का प्रलोभन दिया गया, इसीलिए कई विधायक नॉट रीचेबल हुए थे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in