bihar-chief-secretary-arun-kumar-singh-dies-from-corona
bihar-chief-secretary-arun-kumar-singh-dies-from-corona

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत

पटना, 30 अप्रैल (हि .स.)।बिहार के मुख्य सचिव की मौत शुक्रवार को कोरोना से हो गई। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का इलाज राजधानी के पारस अस्पताल में चल रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी मौत की खबर आयी। राज्य सरकार ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (भप्रसे) के अधिकारी थें। वे मुख्य सचिव से पूर्व बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट 15 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी । इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। मुख्य सचिव अरुण कुमार को संक्रमित होने के बाद पटना,एम्स में भर्ती कराया गया था,लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 फरवरी को दीपक कुमार के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होने के बाद अरूण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बने थें। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Related Stories

No stories found.