back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, यहां करें चेक

BSEB, Bihar Board 12th Result 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज रिजल्ट जारी किया। सीवान के मृत्युंजय कुमार 12वीं की परीक्षा में साइंस टॉपर बने हैं। मृत्युंजय कुमार को 481 नंबर मिले।

पटना, (हि.स.)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज शनिवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज रिजल्ट जारी किया। सीवान के रहने वाले मृत्युंजय कुमार 12वीं की परीक्षा में साइंस टॉपर बने हैं। मृत्युंजय कुमार को 481 नंबर मिले हैं। कॉमर्स में शेखपुरा की रहने वाली कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्टूडेंट प्रिया कुमारी हैं। इन्हें कुल 478 अंक हासिल हुए हैं। आर्ट्स में पटना के कॉमर्स कॉलेज के स्टूडेंट तुषार ने बाजी मारी है। तुषार कुमार को 482 अंक मिले हैं।

सिमरन गुप्ता बनी सेकेंड टॉपर

12वीं के साइंस संकाय में छपरा की रहने वाली सिमरन गुप्ता सेकेंड टॉपर बनी हैं। सिमरन को 477 अंक मिले हैं। सीतामढ़ी के रहने वाले वरुण कुमार थर्ड साइंस टॉपर बने हैं। वरुण ने भी 477 अंक हासिल किए हैं। पटना के सौरव कुमार कॉमर्स के सेकेंड टॉपर बने हैं। सौरव को 470 अंक मिले हैं। पटना के ही गुलशन कुमार कॉमर्स के थर्ड टॉपर बने हैं, जिन्हें 469 अंक मिले हैं।

आर्ट्स संकाय में निशी सिन्हा बनी सेकेंड टॉपर

आर्ट्स संकाय में पटना की रहने वाली निशी सिन्हा सेकेंड टॉपर बनी हैं। निशी ने 473 अंक हासिल किया है जबकि पटना की रहने वाली तनु कुमारी 472 अंक के साथ आर्ट्स की थर्ड टॉपर बनी हैं। इसके साथ साइंस टॉपर्स की लिस्ट में टॉप फाइव में जगह बनाने वालों में 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं जबकि आर्ट्स में टॉप फाइव में पांच छात्र-छात्राएं हैं। टॉप तीन में जगह बनाने वाले तीनों स्टूडेंट पटना के रहने वाले हैं। कॉमर्स संकाय में टॉप फाइव में आठ छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Governor Removal Rule: देश में किसी राज्य के गवर्नर को कैसे हटाया जाता है? जानिए संविधान में क्या हैं इसके नियम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Syed Ata Hasnain को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...