भागलपुर, एजेंसी। जिले में सनोखर थाना क्षेत्र के साहूपाड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब मधुबनी का एक युवक तीन बच्चों की मां और अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। प्रेमी युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
मनचले प्रेमी को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
सूचना मिलने के बाद सनोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मनचले युवक प्रेमी को कब्जे में ले लिया है। सनोखर पुलिस ने प्रेमी के परिजन को इसकी सूचना दी है। कानूनी प्रक्रिया के बाद युवक को परिजन को सौंप दिया गया।
प्रेमी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
उधर प्रेमी के साहूपाड़ा आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी युवक साफ-साफ कह रहा है कि एक साल पहले से हम दोनों प्यार करते हैं। हम दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खाई है। शादी करना चाहते हैं। वहीं महिला ने कहा कि एक साल पहले रॉंन्ग नंबर से फोन आया था। फिर हम दोनों में बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। अब हम शादी करना चाहते हैं।
गांव वालों ने पकड़कर प्रेमी को पुलिस के हवाले किया
इस बात की जानकारी जब गांव वाले को हुई तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और प्रेमी युवक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रनतेज भारती ने बताया कि नारायणवाटी गांव की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। सूचना मिलते ही सनोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना देकर युवक को सौंप दिया गया है। उल्लेखनीय हो कि दो माह पूर्व सनोखर थाना क्षेत्र के नारायणवाटी गांव में एक विवाहित महिला से एक युवक का मोबाइल से बातचीत के क्रम में प्रेम हुआ था, जिसमें बांका जिला का प्रेमी रात में प्रेमिका के घर पहुंचा था। प्रेमिका के पति परिजनों और ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़कर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।




