लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह पूर्व विधायक गोपालगंज राजू तिवारी मंगलवार को अंग की धरती भागलपुर पहुंचे।
लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक
लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

भागलपुर, एजेंसी । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह पूर्व विधायक गोपालगंज राजू तिवारी मंगलवार को अंग की धरती भागलपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

उन्होंने 2024 की तैयारी को लेकर कई प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी हालत में नीतिश कुमार के साथ नहीं रहेगी। क्योंकि वह पूर्णरूपेण भ्रष्ट हैं।

मुख्यमंत्री ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। 2024 का चुनाव हम लोग भारी बहुमत से जीतेंगे और बिहार को नया स्वरूप देंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जब से महा गठबंधन की सरकार में गए हैं तब से बिहार में और भी भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है। जिसका जीता जागता नमूना सुल्तानगंज अगुवानी पुल का ताश के पत्ते की तरह जलमग्न हो जाना है।

इस समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा, प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रदेश महासचिव अभिषेक आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी सुरेश भगत के अलावा कई अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in