back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ई-रिक्शा चालक की पिटाई को लेकर ई रिक्शा चालकों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

पुलिस के द्वारा ई रिक्शा चालक गौतम की पिटाई और उसके हाथों को तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक संघ ने सांकेतिक रूप से पूरे भागलपुर में ई-रिक्शा चक्का जाम आज किया ।

भागलपुर, एजेंसी । जिले के मोजाहिदपुर थाना के समीप पुलिस के द्वारा ई रिक्शा चालक गौतम की पिटाई और उसके हाथों को तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक संघ ने सांकेतिक रूप से पूरे भागलपुर में ई-रिक्शा चक्का जाम आज किया ।

ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि आज हम लोगों ने पूरे शहर में आंशिक रूप से रिक्शा का परिचालन बंद किया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द रिक्शा चालकों को पैसेंजर उतारने और चढ़ाने की जगह देने, पार्किंग की जगह देने और प्रशासन के द्वारा ई रिक्शा चालकों के साथ अमानवीय बर्ताव ना किया जाने की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे ई रिक्शा चालकों से मिलकर यातायात इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाने बुझाने की भी कोशिश की।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...