back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खाना बनाने के दौरान गैस के रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, मची अफरातफरी

जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खलीफाबाग चौक के समीप बीती देर रात एक रेस्टोरेंट में गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।

भागलपुर, एजेंसी । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खलीफाबाग चौक के समीप बीती देर रात एक रेस्टोरेंट में गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि देर रात बगल के रेस्टोरेंट में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो गया। जिसके बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। देखते ही देखते रेस्टोरेंट में रखा चार सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हालांकि घटना में किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है।

मोबाइल शॉप मालिक सैयद करीम ने बताया कि करीब रात के तीन बजे घटना की जानकारी मिली की दुकान में आग लग गया है। जिसके बाद हम लोग आनन-फानन में वहां पर पहुंचे। सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने के कारण हम लोगों को अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। मौके पर फायर बिग्रेड और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में करीब पच्चीस लाख से अधिक संपत्ति जलकर राख हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...