राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने बालिका खिलाड़ी सिवान रवाना

ला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन सिवान द्वारा सात से नौ अगस्त तक सिवान में राज्यस्तरीय विद्यालय सुबर्तो मुखर्जी फुटबॉल (बालिका) अंडर-17 प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है।
राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने बालिका खिलाड़ी सिवान रवाना
राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने बालिका खिलाड़ी सिवान रवाना

बेगूसराय, हि.स.। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन सिवान द्वारा सात से नौ अगस्त तक सिवान में राज्यस्तरीय विद्यालय सुबर्तो मुखर्जी फुटबॉल (बालिका) अंडर-17 प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए आज एस.ए.एस. उच्च विद्यालय बलिया की टीम को रवाना किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रभाकर कुमार ने कहा कि फुटबॉल खेल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल की अलग पहचान बनती जा रही है। बेगूसराय के खिलाड़ियों ने भी विद्यालय खेलों में कई पदक जीत कर लाए हैं। शुभकामना है कि आप बेहतर प्रदर्शन करें।

प्रभारी अजय कुमार एवं शालिनी कुमारी के नेतृत्व में गई टीम में जया पोद्दार, पल्लवी, प्रीति, मीनाक्षी-प्रथम, सृष्टि, मौसम, रीता, दुर्गा, रिया, मेघा, मौसम-द्वितीय, श्रद्धा, पल्लवी, छोटी एवं मोनिका कुमारी शामिल हैं। मौके पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, फुटबॉल संयोजक चिरंजीव ठाकुर एवं शारीरिक शिक्षक रितेश, अमन एवं रौशन भी उपस्थित थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in