Attachment to spirituality dedicates people in nation building: Jeevesh Mishra
Attachment to spirituality dedicates people in nation building: Jeevesh Mishra

अध्यात्म से जुड़ाव राष्ट्र निर्माण में जनमानस को समर्पित करता है : जीवेश मिश्रा

बेगूसराय, 01 जनवरी (हि.स.)। आम जनमानस का अध्यात्म के प्रति जुड़ाव उनके उत्तम चरित्र के निर्माण में सहायक होता है एवं उत्तम चरित्र का निर्माण है। अध्यात्म से जुड़ाव राष्ट्र निर्माण में आम जनमानस को समर्पित करता है। यह बातें बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के शनिचरा स्थान में आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की धरती अनादिकाल से साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम करती आई है। जिस भूखंड पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम होता है। वहां का जन-जन राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्पित भाव से जुटा होता है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के भाव से आम जनमानस से जुड़ा हुआ है एवं समग्र विकास के प्रति संकल्पित भी है। जिसका परिणाम है कि संपूर्ण बिहार में आज विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भर बिहार निर्माण की दिशा में अनेकों कार्य क्रियान्वित हो रहे हैं। जिससे ना केवल जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। बल्कि उनके सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में बदलाव की एक नई कहानी भी लिखी जा रही है। बिहार ने बरसों से अध्यात्मिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक रूप से संपूर्ण राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया है एवं अब अपने स्वावलंबन से राष्ट्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करेगा। अपने एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय आए जीवेश मिश्रा ने गायत्री शक्तिपीठ का दर्शन किया तथा विधान परिषद रजनीश कुमार के यहां आयोजित सुंदर कांड पाठ यज्ञ में भी भाग लिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in