back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस लाइन में पदस्थापित लाइन बाबू का हृदयगति रुकने से निधन, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

अररिया पुलिस केन्द्र में पदस्थापित लाइन बाबू एएसआई शंभू प्रसाद सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

अररिया एजेंसी । अररिया पुलिस केन्द्र में पदस्थापित लाइन बाबू एएसआई शंभू प्रसाद सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।वे खगड़िया जिला राटन गांव के रहने वाले थे और हाल ही में पूर्णिया से स्थानांतरित होकर अररिया जिला पुलिस में अपना योगदान दिया था। पेट में अचानक दर्द होने के कारण उसकी हृदय गति रुक गयी।सदर अस्पताल सहित पूर्णिया के निजी अस्पताल भी ले जाया गया,लेकिन पहले ही उनका निधन हो चुका था।

गुरुवार को पुलिस लाइन में उनका पार्थिव शरीर रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई,जहां अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह,सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार,नगर थानाध्यक्ष शिवशरण साह,पुलिस एसोसिएशन के मनोज कुमार,मेजर मिंटू पासवान,पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बौथम कुमार,एससी एसटी थानाध्यक्ष पवन पासवान,सुधांशु शेखर,ज्ञानप्रकाश पासवान,सुबोध कुमार,भूपेंद्र सिंह,संतोष कुमार, एएलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार, एसआई सुनील मंडल,सुनील सिंह,ओमप्रकाश,सार्जेंट मेजर संतोष कुमार राय समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से पांच हजार रुपैया तत्काल दिया गया।एसपी ने प्रावधान के अनुसार अन्य सुविधाएं जल्द दिए जाने की बात कही।

मौके पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एएसआई एवं पुलिस लाइन के लाइन बाबू शंभू प्रसाद सिंह को अचानक पूर्णिया से स्थानांतरित होकर आने के बाद अपने सामानों को व्यवस्थित करने के क्रम में पेट में दर्द हुआ और फिर उनकी मौत हो गयी।जबकि सदर अस्पताल समेत पूर्णिया के निजी अस्पताल में भी उन्हें ले जाया गया था,लेकिन उनको बचाया न जा सका।पुलिस मैनुअल के मुताबिक जो भी सुविधा प्रदत्त है,अभी सुविधा उनके परिजनों को मुहैया कराया जायेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵