back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा के 43वें वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने घरों और प्रतिष्ठानों में फहराया पार्टी का झंडा

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर अपने-अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों में पार्टी के झण्डे को फहराया।

अररिया, एजेंसी । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर अपने-अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों में पार्टी के झण्डे को फहराया। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा अंत्योदय का दर्शन, राष्ट्रवाद के सिद्धांत के साथ ही जनसेवा के लक्ष्य को लेकर जनता जनार्दन के लिए समर्पित है।

वह उक्त बातें पार्टी के 43वें वर्षगांठ भाजयुमो के नगर अध्यक्ष किशन शर्मा के आवास पर पार्टी का झंडा फहराने के उपरांत कही।

कहाकि अपने स्थापना के 43 वर्षों में ही भाजपा न केवल भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत स्तम्भ बन चुकी है, बल्कि जनता के विश्वास का केंद्र भी बन चुकी है। इसका श्रेय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और सशक्त नेतृत्व को जाता है। राष्ट्र सदैव प्रथम के भाव से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ समाज की सेवा और उसके सशक्तिकरण के लिए पार्टी की ओर से कार्य निरन्तर किये जा रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने युवा कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील अनुरूप विश्व गुरु अर्थात आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने एवं प्रदेश के हर युवा तक पार्टी के विचारों को पहुँचाने और उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस मौके पर भाजपा नगर महामंत्री राहिल खान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशनशर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा, आदित्य शर्मा, बिपुल सिंह, राजा कुमार, मनीष वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...