back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व पैक्स अध्यक्ष जाहिद हत्याकांड मामले में आठ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज

सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष 40 वर्षीय जाहिद हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी बीबी झलकी ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है।

अररिया एजेंसी । सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष 40 वर्षीय जाहिद हत्याकांड मामले में उनकी पत्नी बीबी झलकी ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है और घटना के पीछे पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को कारण बताया।मामले में फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।केस के अनुसंधनकर्ता सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार प्रसाद को बनाया गया है।

सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के हल्दिया बोकड़ा वार्ड संख्या 6 की रहने वाली मृतक मो.जाहिद की पत्नी ने अपने फर्द बयान में बताया कि उनके पति कल बीते मंगलवार को घोड़े से मिस्त्री को लाने के लिए घर से निकला था और उनके पीछे पीछे ही मो.तहसीम,मो.सरफराज,मो. सज्जाद,मो.अकबर,मो. अंजर,मो.ताजुद्दीन,मो.अकबर और मो.दिलबर निकला था।थोड़ी ही देर के बाद डोरिया में मक्का के खेत में पति के मारकर फेंक देने की सूचना मिलने पर मौके पर घायलावस्था में मिलने की बात कही।आम के बगीचे में खून से लहू लुहान अवस्था में अज्ञात के द्वारा लेटाया गया था।जिसके बाद गाड़ी से पति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।पति के हाथ पैर टूटे और पूरे शरीर में गहरे जख्म के निशान होने की बात एफआईआर में की गई है।तलवार,चली और गरहैल से मार मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है।

बोकडा वार्ड संख्या 10 के रहने वाले फरहान पिता-मो.फैयाज को घटना की सारी जानकारी पति द्वारा बताए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा बताये जाने का भी जिक्र एफआईआर में किया गया है। एफआईआर में 15 दिन पहले भी मारपीट आरोपियों द्वारा किए जाने और सिमराहा थाना में लिखित जानकारी दिए जाने की बात एफआईआर में की गई है।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 15 दिन पहले मारपीट का लिखित आवेदन सिमराहा थाना में दिया गया था तो पुलिस ने उस आवेदन के आलोक में समय रहते क्यों नहीं सख्त कार्रवाई की।

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...