back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपमुख्यमंत्री की पहल पर कटिहार प्रखंड के हफलागंज गांव में सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति

-कई टोलों को आवागमन में मिलेगी सुविधा कटिहार, 27 मई (हि. स.)। कटिहार सदर प्रखंड के सिरिनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज अवस्थित शिवमंदिर चौक से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाबाजी कुटी होते हुए मटकुआ यादव टोला तक 73 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण होगा। भौगोलिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण यह सड़क हफलागंज के कई टोलों को जोड़ती है। उक्त सड़क का निर्माण होने से बाबाजी कुटी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हफलागंज, पोखर टोला, पोखर नया टोला महादलित बस्ती होते हुए मठकुआ यादव टोला तक के आबादी को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे करीब पांच हजार से अधिक आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हफलागंज तक ग्रामीणों के आने-जाने में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति उप मुख्यमंत्री की पहल पर मिली है।गुरुवार देर शाम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हफलागंज गांव में सड़क निर्माण की मिल गई है। इससे स्थानीय कई टोलों के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री की पहल पर इस बहुप्रतीक्षित योजना की स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है। हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵