आरा,8 मार्च (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई ने भाजपा शिक्षा मंच भोजपुर के लिए डॉ अंजनी कुमार सिंह को भोजपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात ने इस बात की जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि अंजनी कुमार सिंह एक कुशल संगठनकर्ता के साथ साथ एचडी जैन महाविद्यालय आरा में गणित के प्राध्यापक भी हैं। भोजपुर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त होने पर उन्हें एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य सह भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य डॉ शैलेन्द्र ओझा,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमरंजन चतुर्वेदी सहित अन्य कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा




