back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBI जांच के बीच NEET छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी, घर में फेंका गया खौफनाक पर्चा

CBI जांच के बीच बिहार में NEET छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है, घर में एक धमकी भरा पर्चा फेंका गया। पुलिस ने सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि CBI मामले की गहन जांच में जुटी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है, वहीं परिवार को हत्या की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों के घर खिड़की के बाहर से किचन में एक पर्चा फेंका गया, जिसमें लिखा था, ज्यादा न बन, सब मारा जाएगा, सबके जान मारेंगे। यह घटना बीते शनिवार, 14 फरवरी 2026 को हुई। परिवार ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी और पर्चा कब्जे में लिया गया।

थाने में दर्ज हुआ सनहा

शकुराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिवार के घर से मिली धमकी की जांच की जा रही है और थाने में इसका सनहा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहले से ही सुनिश्चित की गई है। दिन में घर में चौकीदार मौजूद रहते हैं, हालांकि रात में पिछले दो दिन से कोई नहीं रहा।

CBI की टीम ने छात्रा के पैतृक गांव का दौरा किया

रविवार, 15 फरवरी 2026 को CBI की टीम सुबह 9 बजे छात्रा के पैतृक गांव पहुंची और कई घंटे वहां रही। टीम ने परिवार से जानकारी ली और कुछ किताब-कॉपी और कपड़े अपने साथ ले गए। छात्रा के भाई का मोबाइल भी जांच के लिए लिया गया। पिता ने बताया कि टीम का व्यवहार सकारात्मक और पेशेवर था, जिससे परिवार में निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है।

CBI की टीम पटना के लिए रवाना हो गई

सीबीआई की टीम इसके बाद पटना के लिए रवाना हो गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी, ताकि छात्रा की मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

परिवार में डर का माहौल

परिवार के अनुसार, पर्चा मिलने के बाद डर बना हुआ है, खासकर रात के समय। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है, लेकिन परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत बताई जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵