all-three-agricultural-laws-are-not-in-favor-of-farmers-rjd
all-three-agricultural-laws-are-not-in-favor-of-farmers-rjd

तीनो कृषि कानून किसानों के हित में नही:राजद

समस्तीपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मंत्री व उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कानून किसान के हित के विरोधी हैं। उसके लिए सभी किसानों को एक साथ खड़ा होकर 23, 26 एवं 30 को प्रस्तावित आंदोलन किसान की एकजुटता दिखाएं कि विवश होकर केंद्र सरकार को ये कानून वापस लेना पड़े। मौके पर विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने कहा इस कानून से किसान की स्थिति दयनीय हो जाएगी और वह कंगाल हो जाएंगे। समस्तीपुर के विधायक एवं राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने तीनों कृषि कानूनो में भारी गड़बड़ी का विस्तार से जानकारी दी और किसानों को आंदोलन में शरीक होने की अपील की। मौके पर जोगिंदर सिंह, उमाकांत साहनी, परवेज आलम के अतिरिक्त लगभग एक दर्जन व्यक्तियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in