a-railway-worker-from-gaya-dies-of-corona-virus
a-railway-worker-from-gaya-dies-of-corona-virus

गया के एक रेलकर्मी की कोरोना वायरस से मौत

गया, 12 मई (हि.स.)।गया जंक्शन पर कार्यरत एक रिज़र्वेशन सुपरवाइजर का कोरोना से कोलकाता में बुधवार की सुबह निधन हो गया।इस दुखद घटना की जानकारी गया जंक्शन के चीफ रिज़र्वेशन सुपरवाइजर शक्तिमान टोपनो ने गया जंक्शन के सीएसजी रंजीत कुमार को दी है। रंजीतपुर कुमार ने बताया है कि बुधवार की सुबह सात बजे के आसपास रिज़र्वेशन सुपरवाइजर मो. महफूज हाशमी कोलकाता के फोर्टिस हॉस्पिटल एवं किडनी इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वें इस अस्पताल में 29 अप्रैल 2021 से भर्ती थे। उन्होंने बताया कि दिवंगत रिज़र्वेशन सुपरवाइजर मो. महफूज हाशमी 18 मार्च से रेगुलर स्वास्थ्य जांच और इलाज को लेकर सीक पर थे। उन्होंने बताया महफूज हाशमी किडनी की समस्या से ग्रसित थे। हाशमी के निधन पर चीफ रिज़र्वेशन सुपरवाइजर एस. टोपनो, सीएसजी रंजीत कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गया शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, यूनियन नेता मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, एके ओझा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार गया, 12 मई (हि.स.) गया जंक्शन पर कार्यरत एक रिज़र्वेशन सुपरवाइजर का कोरोना से कोलकाता में बुधवार की सुबह निधन हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी गया जंक्शन के चीफ रिज़र्वेशन सुपरवाइजर शक्तिमान टोपनो ने गया जंक्शन के सीएसजी रंजीत कुमार को दी है। रंजीत कुमार ने बताया है कि बुधवार की सुबह 7 बजे के आसपास रिज़र्वेशन सुपरवाइजर मो. महफूज हाशमी कोलकाता के फोर्टिस हॉस्पिटल एवं किडनी इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वें इस अस्पताल में 29 अप्रैल 2021 से भर्ती थे। उन्होंने बताया कि दिवंगत रिज़र्वेशन सुपरवाइजर मो. महफूज हाशमी 18 मार्च से रेगुलर स्वास्थ्य जांच और इलाज को लेकर सीक पर थे। उन्होंने बताया महफूज हाशमी किडनी की समस्या से ग्रसित थे। हाशमी के निधन पर चीफ रिज़र्वेशन सुपरवाइजर एस. टोपनो, सीएसजी रंजीत कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गया शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, यूनियन नेता मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, एके ओझा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार

Related Stories

No stories found.