सहरसा,09 मार्च( हि.स.) । आउटडोर स्टेडियम मेंं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में छह सौ से अधिक अभ्यर्थियों का मंगलवार को आखरी चयन किया गया। इस दो दिवसीय मेले में 16 विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया।जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि दो दिवसीय मेगा रोजगार मेले में विभिन्न 16 कंपनियों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाए गये थे। इन सभी कंपनियों में कुल 2732 आवेदन रोजगार के लिए प्राप्त हुए। जिसमें आखरी चयन 648 अभ्यर्थियों का किया गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियों ने अपने जॉब के लिए आवेदन दिया।इन कंपनियों में कुछ डायरेक्टर प्लेसमेंट दे रही है। जबकि कुछ कंपनियां इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद जॉब उपलब्ध करायेगा। उन्होंने बताया कि सभी कंपनियां पंजीकृत हैंं। उन्होंने उम्मीद जताया कि सहरसा के आर्थिक उन्नति मेंं ये रोजगार मेला मील का पत्थर साबित होगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा





