57th-death-anniversary-of-india39s-first-prime-minister-jawaharlal-nehru-celebrated
57th-death-anniversary-of-india39s-first-prime-minister-jawaharlal-nehru-celebrated

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 57 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

गया, 27 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय जवाहर टाउन हॉल के समक्ष स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल प्रांगण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 57 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने किया तथा संचालन कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी ने किया। कार्यक्रमम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने कहा कि देश की आजादी में दस वर्षो तक जेल में बिताने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के तमाम महान स्वतंत्रता सेनानी और महामानवों की पहली पसंद होने के कारण भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे।जिन्होंने भारत के चहुंमुखी विकास, सर्वधर्म समभाव, एकता, आखंडता और सभी को सम्मान देने वाले लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता के रूप में आजीवन संघर्षरत रहें। नेताओ ने कहा की आज सत्ता में बैठे लोग दिन- रात अपनी नाकामी का ठीकरा नेहरू गांधी परिवार के माथे फोड़ने में मशगूल रहते हैं।परंतु देश की महान जनता नेहरू गांधी परिवार की देश सेवा, समर्पण एवं देश के लिए सबकुछ न्योछावर करने वालों को जानती है। कार्यक्रम को बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, अमरजीत कुमार, विनोद उपाध्याय, मो अजहरुद्दीन, मो सरवर खान, अरुण कुमार पासवान, सुरेन्द्र मांझी, श्रवण पासवान आदि ने संबोधित किया। नेताओ ने पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा स्थल एवं जवाहर टाउन हॉल का सौंदर्यीकरण कराने की मांग स्थानीय प्रशासन एवं गया नगर निगम से किया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in