12 दिसम्बर से बरौनी के रास्ते प्रत्येक दिन चलेगी सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
12 दिसम्बर से बरौनी के रास्ते प्रत्येक दिन चलेगी सियालदह-बलिया एक्सप्रेस

12 दिसम्बर से बरौनी के रास्ते प्रत्येक दिन चलेगी सियालदह-बलिया एक्सप्रेस

बेगूसराय, 09 दिसम्बर (हि.स.)। पूर्वांचल और मिथिलांचल से पश्चिम बंगाल जाने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए रेल विभाग इस रुट पर स्पेशल ट्रेन की संख्या लगातार बढ़ा रही है। रेलवे ने बरौनी के रास्ते बलिया से सियालदह के बीच एक और स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर रही है। यह ट्रेन 12 दिसम्बर से प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन का फायदा शिव भक्तों के साथ-साथ व्यापारियों को भी होगा। शिवभक्तों देवघर और विद्यापति धाम जाने में जहां सहूलियत होगी। वहीं, कोलकाता से सामान लाकर व्यवसाय करने वाले भी को समय की काफी बचत होगी। 12 दिसम्बर से शुरू हो रही 03105 दोपहर 13:40 बजे सियालदह से चलकर 14:13 बजे नेहाटी जंक्शन, 14:53 बजे बंडेल, 15:49 बजे बर्धमान, 16:49 बजे दुर्गापुर, 17:20 बजे आसनसोल जंक्शन, 17:49 बजे चितरंजन, 18:29 बजे मधुपुर जंक्शन, 18:56 बजे जसीडीह जंक्शन, 20:20 बजे झाझा, 20:53 बजे जमुई, 21:17 बजे क्यूल जंक्शन, 23:00 बजे बरौनी जंक्शन, 23:39 बजे विद्यापति धाम, 1:00 बजे हाजीपुर जंक्शन होते हुए सुबह 5:55 बजे बलिया पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 03106 बनकर 13 दिसम्बर से प्रतिदिन सुबह 8:50 बजे बलिया से चलकर 12:10 बजे हाजीपुर जंक्शन, 13:32 बजे विद्यापति धाम, 14:50 बजे बरौनी जंक्शन, 16:45 बजे क्यूल जंक्शन, 17:13 बजे जमुई, 18:35 बजे झाझा, 19:17 बजे जसीडीह जंक्शन, 19:47 बजे मधुपुर जंक्शन, 20:35 बजे चितरंजन, 22:20 बजे आसनसोल जंक्शन, 23:10 बजे दुर्गापुर, 00:31 बजे बर्धमान, 1:38 बजे बंडेल तथा 2:04 बजे नैहाटी जंक्शन होते हुए सुबह 3:20 बजे सियालदह पहुंच जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in