पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर,: संजय जायसवाल
पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर,: संजय जायसवाल

पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर,: संजय जायसवाल

पटना, 03 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है। गांठों में पड़ी दरार वाले विपक्षी गठबंधन में इतनी ताकत नहीं कि वह भाजपा के विजय रथ को रोक सके। डॉ. जायसवाल ने कहा कि राज्य के एक-एक विधानसभा क्षेत्र से उन्हें जो फीडबैक मिल रहा है, वह स्पष्ट बताता है कि सूबे में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार का बनना तय है। कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों मुंह का निवाला छिननेवाली कांग्रेस आज किसानों की हितैषी होने का स्वांग रच रही है। राज्य का हर आम और खास जानता है कि किसानों का हित कांग्रेस के लिए कभी प्राथमिकता नहीं रही। आज जब सरकार किसानों के हित में कृषि सुधार कानून लायी है, तो कांग्रेस की छाती फट रही है। राष्ट्र के विकास की रीढ़ किसान-मजदूरों को कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी मजबूत होने नहीं दिया। वर्चुअल रैली के जरिये कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा चंपारण में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण और गांधी चेतना रैली के संबोधन पर तंज कसते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि बदलते राजनीतिक दौर में चंपारण में इस पार्टी का कोई नामलेवा नहीं है। कांग्रेस ने अपनी सियासत चमकाने के लिए हमेशा दलितों-पिछड़ों और किसान-मजदूरों का इस्तेमाल किया। देश की जनता ने जब कांग्रेस को उसके कारनामों के कारण हाशिए पर धकेल दिया है, तब एक बार फिर कांग्रेस अपनी फितरत का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस की इस चालबाजी को समझना होगा। कांग्रेस के लोग किसानों का हित नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ को साधना चाहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार /राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.