back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिवानी: पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी झींगा मछली से कर रही खूब कमाई

हरियाण के भिवानी जिले में मच्छली पालन का व्यवसाय भी खूब फलने-फूलने लगा है। इस क्षेत्र में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।

भिवानी, एजेंसी। समान्य खेती व पशुपालन की तरह ही भिवानी जिला में झींगा मच्छली पालन का व्यवसाय भी खूब फलने-फूलने लगा है। लोगों का झींगा पालन के प्रति रूझान दिन-प्रति दिन बढ रहा है। अब न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी झींगा मच्छली पालन कर अच्छी खासी कमाई कर रही हैं।

बागवानी व मच्छली पालन पर दिया गया जोर
प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बागवानी व मच्छली पालन पर पूरा जोर दिया जा रहा है। मच्छली पालन के लिए विभाग द्वारा प्रोजेक्ट पर महिला व अनुसूचित जाति को 60 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है। इसी प्रकार सामान्य वर्ग व पिछड़े वर्ग को 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। जिला में फिलहाल करीब 225 एकड़ में झींगा पालन किया जा रहा है। पुरुषों के साथ-साथ महिलाए भी झींगा पालन को अपना प्रमुख व्यवसाय बना रही हैं।

चार एकड़ जमीन पर मछली पालन
गांव नांगल निवासी सोनिया पत्नी मंदीप ने बताया कि वे गांव मोहिला में करीब चार एकड़ जमीन लीज पर लेकर झींगा पालन का कार्य कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने विभाग से झींगा पालन के लिए पूरी जानकारी व प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2022-23 के दौरान उन्होंने करीब सात टन झींगा की पैदावार ली है, पैदावार को करीब 27 लाख 50 हजार रुपए में बेचा, जबकि लागत करीब 13 लाख रुपए आई थी। झींगा पालन से उनको खूब मुनाफा हो रहा है।

गांव सिवानी निवासी पूनम देवी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि वे गांव बुद्घशैली में करीब 3.5 एकड़ जमीन लीज पर लेकर झींगा पालन का कार्य कर रही हैं। वर्ष 2022-23 में सात टन झींगा उत्पादन हुआ, जिससे उनको करीब11 लाख रुपए का फायदा हुआ है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हुई है।

गांव झुप्पा खुर्द निवासी सुनील कुमार पुत्र दलीप सिंह ने बताया कि वे गांव झुप्पा कलां में ही पिछले तीन साल से झींगा पालन कर रहे हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान उन्होंने करीब आठ टन की पैदावार ली, जिससे उनको करीब 15 लाख रुपए का फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि झींगा पालन के लिए उन्होंने मत्स्य पालन विभाग से जानकारी ली।

जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सांगवान ने बताया कि लोगों को झींगा पालन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। लोग झींग पालन हेतू सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि का लाभ उठा रहे हैं। धीरे-धीरे झींगा पालन का दायरा बढता जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। झींगा पालन खारे पानी में होता है, जो कि सिवानी व लोहारू क्षेत्र में सबसे अधिक है।

उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि झींगा मच्छली पालन को लेकर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को जागरूक करें। महिलाओं द्वारा झींगा पालन करना आत्मनिर्भरता की एक तरफ बढ़ता कदम है। अन्य महिलाएं भी झींगा पालन कर अपनी कमाई बढ़ा सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...