Ram Mandir: रामनवमी पर सूर्यदेव ने किया रामलला का तिलक, देखें अद्भुत नजारा

Ayodhya: रामलला के जन्मदिवस पर राम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति पर सूर्यतिलक से अभिषेक हुआ है। देशभर में लाखों लोगों ने इस पल का जश्न मनाया।
Ramlala
Ram Mandir
Ram Navmi
Ramlala Ram Mandir Ram NavmiRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज रामनवमी की अयोध्या समेत पूरे देश में धूम है। अयोध्या नगरी में आज रामलला के जन्मदिवस पर राम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति पर सूर्यतिलक से अभिषेक हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और जय श्री राम के नारे लगाए।

500 साल का इंतजार हुआ खत्म

राम मंदिर में भगवान श्रीराम की इस साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी प्रक्रिया को करने में अहम भूमिका निभाई थी। रामलला 500 साल बाद अपने स्थान पर विराजमान हुए हैं। सालों तक इंतजार करने के बाद, गर्भस्थल में रामलला की पूजा की जा रही है। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार देश में ऐसा हुआ है जब रामलला अपने गर्भस्थल पर रामनवमी के अवपर पर विराजमान है। उन्होंने इस बीच कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भगवान श्रीराम का विरोध किया।

सूर्यतिलक पर आई साइंटिफीक प्रतिक्रिया

राम मंदिर में रामलला की मूर्ति पर सूर्यतिलक से हुए अभिषेक पर काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च- सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट, रुड़की के सीनियर साइंटिस्ट ने कहा कि भगवान रामलला पर सूर्यतिलक की साइज 58 mm था। सूर्य की किरणें तकरीबन 3 से 3:30 मिनट तक रहा। रामनवमी से एक दिन पहले 16 अप्रैल को साइंटिस्ट की टीम ने रामलला की मूर्ति पर सूर्यतिलक का टेस्ट लिया था।

रामभक्तों ने देखा ने सूर्य तिलक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि सूर्य तिलक के दौरान ही श्रद्धालुओं को राम मंदिर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान, मंदिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 100 और सरकार द्वारा 50 LED स्क्रीन लगाई गई। जिसमे रामनवमी समारोह को लाइव दिखाया गया। जो लोग जहां मौजूद थे उन्होंने वहीं से समारोह को देखा।''

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in