बीटीसी चुनावः उदालगुरी और बाक्सा जिला में मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार
बीटीसी चुनावः उदालगुरी और बाक्सा जिला में मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार

बीटीसी चुनावः उदालगुरी और बाक्सा जिला में मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार

गुवाहाटी, 05 दिसम्बर (हि.स.)। दो चरणों में होने जा रहे बीटीस चुनावों में राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार कर रही है। पहले चरण के 07 दिसम्बर को होने वाले क्षेत्र उदुलगुरी और बाक्सा जिलों में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन जमकर चुनाव प्रचार किया। दोनों जिलों में चुनावी जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का मतदाताओं से आह्वान किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भाजपा के उम्मीदवारों को बीटीसी के समग्र विकास व परिवर्तन के लिए जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा बीटीसी परिषद में भाजपा सत्ता कायम होने से हर परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ लोगों के जीवन व संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही पूरे इलाके का भरपूर विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बीपीएफ की सत्ता के दौरान बीटीसी इलाके में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के लोग विभिन्न परियोजनाओं से 100 फीसदी लाभ प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं। लेकिन, बीटीसी क्षेत्र के लोग कुशासन के कारण इस सुविधा से वंचित रह गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थिति में बीटीसी क्षेत्र के लोग बीटीसी को बीटीआर में बदलने जा रहे हैं। इसलिए वे चाहते हैं कि इस क्षेत्र की सत्ता भाजपा के हाथों में आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटी और बड़ी जनजाति के विकास के साथ-साथ चाय श्रमिकों की मजदूरी को बढ़ाने, आदिवासी, सावताल, चाय जनजाति, श्रमिकों के वेतन को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीटीसी इलाके की महिलाओं की आत्म सहायक गोट को 50 हज़ार रुपये की सहायता प्रदान करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री कृषि योजना के अधीन बीटीसी इलाके के प्रत्येक किसानों को पांच हज़ार की सहायता प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक गांव में एक ट्रैक्टर प्रदान किया जाएगा। उदालगुड़ी जिला में भारत के पहले जैविक विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाएगी। चुनावी प्रचार के दौरान मंगलदै लोकसभा के सांसद तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, सांसद, राज्य सरकार के श्रम तथा चाय जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री संजय किसान, तेजपुर लोकसभा के सांसद पल्लव लोचन दास, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिगंत कलिता के साथ ही अन्य कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बाक्सा जिला की भूमनी में आयोजित और एक चुनावी सभा में भाग लेकर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान चलाया। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in