अहिंभाविप की केंद्रीय कार्यकारणी सभा आयोजित
अहिंभाविप की केंद्रीय कार्यकारणी सभा आयोजित

अहिंभाविप की केंद्रीय कार्यकारणी सभा आयोजित

चिरांग (असम), 07 नवम्बर (हि.स.)। बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के अखिल हिंदी भाषी विकास परिषद (अहिंभाविप) की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को चिरांग जिला के काजलगांव गेस्ट हॉउस में केंद्रीय कार्यकारणी सभा का आयोजन किया गया। सभा में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष कमला ग्वाला, अकबर अंसारी, महासचिव दिलीप सेठिया, सह सचिवि संतोष झा, कोषाध्यक्ष कमल आंचलिया के साथ बीटीसी के चारों जिला समितियों के अध्यक्ष और सचिवों ने हिस्सा लिया। सभा में गत 03 वर्षों का लेखाजोखा पेश किया गया। साथ ही समिति के गत वर्षों में किये गये कार्यों पर चर्चा की गयी। इस दौरान विभिन्न जिलों से चार व्यक्तियों को केंद्रीय समिति की सदस्यता दी गयी। कार्यक्रम के पश्चात तिवारी ने मीडिया को बताया कि शनिवार की सभा में पिछलों वर्षों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही समिति का आने वाले दिनों में और मजबूत बनाने और हिंदी भाषी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in