अब्दुल हलीम के इलाज के लिए देश-विदेश से लोग कर रहे मदद
अब्दुल हलीम के इलाज के लिए देश-विदेश से लोग कर रहे मदद

अब्दुल हलीम के इलाज के लिए देश-विदेश से लोग कर रहे मदद

होजाई (असम), 07 नवम्बर (हि.स.)। घायल युवक के इलाज के लिए काफी लोग आगे बढ़ कर आ रहे हैं। होजाई जिला के नीलबागान के दलित परिवार के युवक अब्दुल हलीम की सड़क दुर्घटना में दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। आर्थिक रूप से कमजोर हलीम अपना इलाज कराने में विफल हो रहा था। इस बात की खबर मीडिया ने उठायी। जिसके बाद काफी लोग अब्दुल हलीम की मदद करने के लिए आगे बढ़ कर आए हैं। हलीम के दोनों पैरों का ऑपरेशन बिहार की राजधानी पटना में संपन्न हुआ है। लेकिन, अभी उसके इलाज पर लाखों रुपये खर्च होंगे। ऐसे में सऊदी अरब, दुबई, अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने भी मदद की। युवक के इलाज के लिए आर्थिक आवश्यकता की सूचना मीडिया में आने के बाद जमकर वायरल हुआ था। काफी लोगों ने युवक की मदद की है। वहीं नीलबागान के युवक गुलाम हुसैन जो कुवैत में रहता है उसने भी मदद पहुंचाई है। ओमान मस्कट से अरब के व्यापारी फहद अल हकमानी द्वारा भी मदद पहुंचाई गई है। यमुनामुख फिरोज अली जो अमेरिका में रहता है उसने भी मदद की है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in