back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनविरोधी कार्यों के विरूद्ध आवाज उठाने पर यूएपी के तहत क्यों दर्ज होती है प्राथमिकी: अलका लांबा

गुवाहाटी, 19 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की विजय होती है सरकार गठन के बाद असमवासियों को कांग्रेस की ओर से दी गई पांच गारंटी को पांच वर्ष में पूरा किया जाएगा। ये बातें शुक्रवार को असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अलका लांबा ने कही। विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत गुवाहाटी पहुंची अलका लांबा ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा की जमकर आलोचना की। उन्होंने भाजपा शासित किसी भी राज्य में महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिलने का आरोप लगाया। अलका लांबा ने कहा कि भाजपा शासित किसी भी राज्य में महिलाओं को सुरक्षा देना तो दूर की बात, उल्टे महिलाओं के विरुद्ध कटु शब्द भाजपा नेता बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यों का विरोध करने पर सरकार यूएपी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लेती है। गत कुछ समय में भाजपा सरकार समूचे देश 7000 लोगों के युद्ध यूएपी कानून के तहत गिरफ्तारियां की हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए आश्वासन के तहत सत्ता में आने पर पांच वर्ष में पांच लाख लोगों को नौकरी प्रदान किया जाएगा। इस संदर्भ में अब तक कांग्रेस के द्वारा शुरू की गई वेबसाइट पर राज्य के एक लाख लोगों ने अपना पंजीयन करवाया है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा पार्टी और सरकार की अन्य कई नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा मीडिया डिपार्टमेंट की अध्यक्ष बबीता शर्मा आदि मौजूद थीं। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵