back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(अपडेट) वैदिक मंत्रों से गूंज उठा महामृत्युंजय मंदिर

नगांव (असम), 27 फरवरी (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत पुरनीगोदाम के भेरभेरी में निर्मित विश्व के सबसे ऊंचे लिंगाकार महामृत्युंजय मंदिर का 22 फरवरी से मंदिर का प्राण प्रतिष्ठ का आयोजन चल रहा है। मुख्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह शनिवार को हो रहा। शनिवार को असम सरकार के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा महामृत्युंजय मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी रिनिकी भुइंया शर्मा, पर्यटन निगम के अध्यक्ष जयंत मल्ल बरुवा, सांसद पल्लब लोचन दास, सांसद हरेन सिंह बे, विधायक रूपक शर्मा, कार्बी आंग्लांग स्वायत्तशासी परिषद के अध्यक्ष तुलीराम रंग्हांग, पूर्व विधायक विद्यासिंह इंग्ले, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहाईं सहित अन्य कई भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना में डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने भी महामृत्युंजय मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2003 में भृगु गिरी महाराज के नेतृत्व में आरंभ हुआ था। मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गत 25 फरवरी को पहुंचे थे। दक्षिण भारत के 150 से अधिक विद्वान ब्राह्मण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान व 108 कुंडीय महायज्ञ को संचालित करा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /असरार / अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Gopashtami Mantra: आज गोपाष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मनचाहा वरदान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में गोपाष्टमी बहुत ही खास माना जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...