back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मूल्य वृद्धि के खिलाफ अजायुछाप का अनोखा विरोध प्रदर्शन

नगांव (असम), 29 जून (हि.स.)। नगांव जिला शहर में मंगलवार को मूल्यवृद्धि के खिलाफ असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद (अजायुछाप) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल, डीजल सहित अन्य अत्यावश्यक सामग्री के दामों में हो रहे इजाफे को लेकर अजायुछाप की नगांव जिला समिति द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगांव की सड़कों पर बाइक को धक्का मारते हुए हाथों में दाल, सरसों का तेल, आलू, प्याज आदि लेकर एक रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से राज्य में हो रही मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार मूल्य वृद्धि पर जल्द से जल्द लगाम नहीं लगाती है तो आने वाले समय में राज्य स्तर पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...