back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उल्फा (स्व) असम सरकार के पास बातचीत का औपचारिक प्रस्ताव भेजे : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी,, 18 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-स्वाधीन (उल्फा-स्व) के स्वयंभू सेनाध्यक्ष परेश बरुवा से अपील की है कि वे असम सरकार के पास बातचीत से संबंधित औपचारिक प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि उल्फा द्वारा कोविड-19 को लेकर राज्य में उत्पन्न विकट परिस्थिति के मद्देनजर तीन महीने के लिए एकतरफा युद्ध विराम की जो घोषणा की गई है, वह स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जो सीमाएं हैं उसी के दायरे में यदि उल्फा द्वारा बातचीत का प्रस्ताव भेजा जाए तभी जाकर असम का भला हो सकता है। उन्होंने परेश बरुवा समेत उल्फा के सभी गुटों से अपील की कि वे हथियार को छोड़कर वापस आएं और असम के निर्माण में अपना योगदान दें। ये बातें उन्होंने मंगलवार को जोरहाट जिलेेा के तिताबर के अपहृत ओएनजीसी कर्मचारी रितुल सैकिया के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि उल्फा द्वारा अपहृत रितुल सैकिया भारत म्यांमार की सीमा पर उल्फा के कब्जे में सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने अपहृत रितुल के माता-पिता एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त करवाया की रितुल को रिहा करवाने की दिशा में सरकार पूरी तरह गंभीर है। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, तपन कुमार गोगोई तथा पल्लव लोचन दास, स्थानीय विधायक भास्कर ज्योति बरुवा तथा कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...